हरिद्वार में विसर्जित हुईं सतीश कौशिक की अस्थियां, भतीजे निशांत ने किया एक्टर की अधूरी ख्वाहिश का खुलासा

3/14/2023 12:18:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च को निधन हो गया। वह महज 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। भतीजे निशांत ने सतीश की सभी अंतिम क्रियाएं की और अब दिवंगत एक्टर की अस्थियां भी हरिद्वार में विसर्जित कर दी गई हैं। इस बात की जानकारी देते हुए निशांत कौशिक ने सतीश की आखिरी ख्वाहिश का खुलासा भी किया जो अधूरी रह गई है।

 


13 मार्च को सतीश कौशिक की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित हुईं। इस बात की जानकारी देते हुए उनके भतीजे ने उनकी आखिरी ख्वाहिश का खुलासा किया और बताया कि सतीश का सपना था कि उनका एक बहुत बड़ा स्टूडियो हो। वे अपने चाचा की आखिरी ख्वाहिश को बोनी कपूर और अनुपम खेर की मदद से पूरा करेंगे। ये दोनों उनकी फैमिली जैसे हैं।

 

निशांत ने बताया कि उनके चाचा सतीश साल 2021 में आई फिल्म ‘कागज’ का सीक्वल बना रहे थे। फिल्म की एडिटिंग का काम जारी था। अब सतीश इस दुनिया में नहीं रहे तो इस काम को निशांत पूरा करेंगे।

 

बता दें, सतीश कौशिक का 9 मार्च की सुबह हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। उनके निधन से फैंस और परिवार को बड़ा झटका लगा था। सतीश के जाने के बाद अब उनकी बेटी वंशिका और पत्नी शशि अकेले रह गए हैं।

  

Content Writer

suman prajapati