पत्नी की आत्महत्या के तीन महीने बाद अब कन्‍नड़ एक्टर सतीश वज्र की मौत, बरामद हुई खून से सनी लाश, साले पर लगा हत्या का आरोप

6/21/2022 12:32:17 PM

मुंबई. कन्‍नड़ सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर सतीश वज्र की मौत हो गई है। एक्टर के घर से उनकी खून से सनी लाश मिली है। एक्टर बेंगलुरु के आरआर नगर में रहते थे। कहा जा रहा है कि सतीश की किसी अज्ञात शख्‍स ने हत्‍या कर दी है। तीन महीने पहले एक्टर की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी।  पुलिस को शक है कि सतीश की हत्‍या उनकी पत्‍नी के भाई ने की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एक्टर की मौत से फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। 

PunjabKesari
सतीश जिस घर में रहते थे, उसके मकान मालिक ने घर से खून निकलते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी। सतीश की लाश फ्लैट के फ्लोर पर पड़ी हुई थी। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस एक्टर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी खंगाला।

PunjabKesari
बता दें सतीश आरआर नगर में वह अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार हुई। सतीश जैसे ही घर लौटे, दो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया और एक्टर की हत्‍या कर दी। इसके बाद हत्‍यारे फरार हो गए। सतीश ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। एक्टर के परिवार वाले सतीश की पत्नी को पसंद नहीं करते थे, जिसके कारण घर में लड़ाई झगड़ा रहता। इन सब से तंग आकर ही सतीश की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। आशंका है कि बहन की मौत का बदला लेने के लिए सीतश के साले में ही उनकी हत्या की है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News