''साथ निभाना साथिया'' फेम लवी सासन ने मनाईं छोटे बेटे की पहली होली, पति और लाडलों संग शेयर की प्यारी तस्वीरें

3/19/2022 2:05:48 PM

मुंबई: शुक्रवार (18 मार्च) को देशभर में  रंगों का त्योहार यानी होली को धूमधाम से सेलिब्रेट किया।आम जनता से लेकर बी-टाउन व टीवी सेलेब्स तक, सभी अपनी फैमिली के साथ रंगों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में 'साथ निभाना साथिया' फेम  लवी सासन का नाम भी शामिल है। लवी सासन ने अपनी फैमिली के साथ शानदार अंदाज में होली सेलिब्रेट की।

ये होली लवी के लिए बेहद खास थी क्योंकि ये उनके छोटे लाडले संग पहला त्योहार था। होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें लवी ने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की हैं। तस्वीरों में लवी , उनके पति और दोनों बच्चे  ब्लू डेनिम और व्हाइट टी-शर्ट में ट्विनिंग करती हुई नजर आ रही है।

वीडियो काफी प्यारी हैं, लेकिन ये उनके छोटे प्रिंस थे, जिन्होंने अपनी मासूमियत से हमारा दिल जीत लिया। हाथों में पिचकारी थामें कौशिक बेहद क्यूट लग रहे हैं।

इस दौरान लवी बड़े बेटे रोएस के साथ दिख रही हैं। फैंस लवी की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 लवी सासन ने साल 2019 में बेंगलोर के बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति के साथ शादी की थी और तभी से वह एक्टिंग की दुनिया से दूर अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। लवी सासन के दो बेटे हैं, जिनके नाम रौएस और प्रिंस है। एक्ट्रेस अक्सर फैमिली संग बिताए लम्हों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
 

View this post on Instagram

A post shared by Lovey Sasan K (@loveysasan)

 

 

Content Writer

Smita Sharma