महज 3 साल की उम्र में सरोज खान ने किया था डेब्यू, चार दशक से अधिक के करियर में 2 हजार से ज्यादा गानों को किया कोरियोग्राफ

7/3/2020 10:42:49 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने 72 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। शुक्रवार रात उनका कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। सरोज खान के जाने से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। सरोज खान ने कोरियोग्राफी की दुनिया में खास पहचान बनाई थी और लाखों के दिलों में राज किया। चलिए जानते हैं सरोज का बॉलीवुड इंडस्ट्री में करियर कैसा रहा...


सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ। उनका असली नाम निर्मला नागपाल है।  सरोज खान ने महज 3 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म 'नजराना' थी। 50 के दशक में सरोज खान सरोज खान ने डांसर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने कोरियोग्राफर बी.सोहनलाल से डासिंग की ट्रेनिंग ली थी।

 


हालांकि सरोज कान को कोरियोग्राफर के तौर पर पहचान धीरे-धीरे मिली। लेकिन एक बार पहचान बनने के बाद डासिंग की दुनिया ने सरोज खान का नाम पहले नंबर पर आने लगा। सरोज ने फिल्म 'मिस्टर इंडिया, 'नगीना', 'चांदनी', 'तेजाब', 'थानेदार' और 'बेटा' के गानों में कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया और इन फिल्मों के गानों ने धूम मचा दी। जिसके बाद सरोज खान का नाम खूब चमका।


सरोज खान अपने करियर में बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी के साथ काम किया और बाद में उन एक्ट्रेसेस की गुरू भी कहलाईं। सरोज खान ने अपने करियर के दौरान करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया।  


पर्सनल लाइफ की बात करें तो सरोज खान की शादी मास्टर बी. सोहनलाल से हुई थी। दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर था। शादी के वक्त सरोज की उम्र 13 साल थी। पहली शादी से उनके चार बच्चे थे। बच्चों के जन्म के बाद सोहनलाल ने उन्हें अपना नाम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सरोज खान और सोहनलाल के रिश्ते में अनबन पैदा हो गई और दोनो में दुरिया आ गईं। बता दें सरोज ने अपने बच्चों की परवरिश अकेले ही की है।


 

Edited By

suman prajapati