फिल्म ''सरकार'' की दो दिन में हुई 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, बाहुबली-संजू को पछाड़ा

11/9/2018 3:25:55 PM

मुंबई: साउथ एक्टर विजय की फिल्म 'सरकार' ने दो दिन में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। फिल्म ने दो दिन में 100 करोड़ कमा लिए है। फिल्म 6 नवंबर को रिलीज हुई थी। सरकार ने बाहुबली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। सरकार ने तमिलनाडु के बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 30 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया, जबकि बाहुबली-2 ने 19 करोड़ रुपए कमाए थे। बॉक्स ऑफ़िस पर सरकार ने टोटल ने 47 करोड़ 85 लाख रुपए का कुल कलेक्शन किया। इसने रणबीर कपूर की फिल्म संजू के 34 करोड़ 75 लाख रूपये की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट के अनुसार फिल्म ने 2 दिन में 100 करोड़ कमा लिए हैं।


एआर मुरूगदौस निर्देशि‍त सरकार को 3400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर सरकार ने पहले दिन 2.37 करोड़ और दूसरे दिन 2.32 करोड़ रुपए कमाए।

Konika