रवि-सरगुन की शादी को पूरे हुए 6 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने शेयर की खास तस्वीर

12/7/2019 2:06:50 PM

मुंबई: टीवी एक्टर रवि दुबे की फीमेल फैंस करोड़ो में हैं। रवि ने जब टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता से शादी रचाई थी तो फीमेल फैंस का दिल टूट गया था। कपल ने 7 दिसंबर 2013 को शादी रचाई थी। आज यह कपल शादी के छट्ठी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा है।

इस खास मौके पर सरगुन ने इंस्टा पर रवि की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में रवि पैसों से भरे बाथटब में बैठे दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सरगुन ने कैप्शन में लिखा-'हाँ !!! मैंने इस आदमी से शादी की। हमने एक-साथ कई उतार चढ़ाव देखे। आज तेरी ये तस्वीर देखकर लगा मेरी लाॅरटी लग रही है। आई लव यू बड्डी।

रवि और सरगुन की पहली मुलाकात सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल बैठे, धीरे धीरे इनके अफेयर की खबरें भी मीडिया में आने लगी।

करियर की बात करें तो सरगुन कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें असली पहचान पंजाबी इंडस्ट्री से मिली। सरगुन हाल ही में पंजाबी साॅन्ग 'लारे' में नजर आईं हैं। फैंस इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

Smita Sharma