सरगुन मेहता ने समंदर किनारे की पति संग मस्ती, देखें तस्वीरें

7/2/2019 11:50:13 AM

मुंबई: एक्ट्रेस सरगुन मेहता (Sargun Mehta) और रवि दूबे इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं। दोनों काम में चाहे कितने भी बिजी क्यों न हो एक-दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। कपल इन दिनों मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। इस दौरान की तस्वीरें सरगुन और रवि दूबे ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

 सरगुन मेहता फोटो/इमेज 

तस्वीरों में सरगुन पिंक कलर के स्विम आइटफिट में बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंन में स्विम आइटफिट पर येलो स्कार्फ बांधा है। उनका किलर फिगर देख आपकी सांसे थम जाएंगी।

 सरगुन मेहता को टीवी शो दौरान को रवि से हुआ प्यार 

सरगुन कातिलाना अंदाज से कैमरे में पोज दे रही हैं। वहीं रवि की बात करें तो वह येलो स्पैगिटी और शाॅर्ट्स में कूल लुक में दिख रहे हैं। तस्वीरों में कपल की जबरदस्त बाॅन्डिंग दिख रही है।

वहीं कुछ तस्वीरों में कपल में मैचिंग आउटफिट में दिख रहा है। सरगुन मेहता की फोटो में व्हाइट कलर की ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं। वहीं रवि व्हाइट शर्ट और व्हाइट शाॅर्ट्स में दिख रहे हैं।

दोनों हाथ थाम कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। समंदर किनारे कपल काफी मस्ती करता दिख रहा है। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में  है सरगुन मेहता की खास पहचान  

बता दें कि दोनों को जी टीवी शो '12/24 करोल बाग' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने खुशी-खुशी शादी कर ली। कपल ने 7 दिसंबर, 2013 को शादी रचाई थी। आए दिन दोनों इंस्टा पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। 

करियर की बात करें तो सरगुन कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें असली पहचान पंजाबी इंडस्ट्री से मिली। सरगुन हाल ही में पंजाबी फिल्म 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़' में गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आईं। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।

सरगुन मेहता जल्द ही गुरमीत भुल्लर के साथ-साथ 'सुरखी बिंदी' में नजर आएंगी। वहीं रवि की बात करें तो वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई शोज को होस्ट भी किया है।

रवि कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। रवि आखिरी बार जी टीवी के सीरियल 'जमाई राजा 2' में नजर आए थे। यह सीरियल लोगों को इतना पसंद आया कि इसे एक बार फिर दिखाया जाएगा हालांकि अब यह शो ऑनलाइन प्लेटफार्म जी5 पर टेलीकास्ट होगा। 

 

Smita Sharma