दोस्त की शादी में स्वैगी अंदाज में नजर आई सरगुन, तस्वीरें ढा रही हैं कहर

2/12/2018 4:53:47 PM

मुंबई: टीवी और पंजाबी एक्ट्रैस सरगुन मेहता हाल ही में अपनी बचपन की सहेली की शादी में पहुंची। उन्होंने शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में सरगुन का अंदाज देखते ही लुभाता है।

इंडियन लुक में नजर आ रहीं सरगुन की खूबसूरती की जवाब नहीं। लाइट पर्पल लहंगे के साथ पिंक कलर का दुपट्टा उनकी ब्यूटी को और बढ़ा रहा है। 

काला चश्मा स्वैग दिखाती सरगुन की यह तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।उनकी इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपनी दोस्त की वेडिंग सेरेमनी को कितना एंजॉय कर रही हैं।

उनके पति रवि दुबे ने भी शादी के फंक्शन में शिरकत की, दोनों की जोड़ी खूब जच रही है। रेड कलर की सिल्क साड़ी में सरगुन की खूबसूरती का जवाब नहीं। वहीं रवि दुबे भी सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। यह कपल टीवी की सबसे चहेती जोड़ियों में शुमार है।

बता दें कि सरगुन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती हैं।

दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों वेलेंटाइन वीक चल रहा है। इस पर हाल ही में जब रवि दुबे से उनके प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वेलेंटाइन डे हर रोज होता है।

अपने पार्टनर को कार्ड देने से अच्छा है। उसके साथ अच्छा बर्ताव करना।  उसे शुक्रिया कहना कि वो आपके साथ है हमेशा।