पूरे 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीत सरगम कौशल ने रचा इतिहास, क्राउन पहनते ही आंखो से छलक आए खुशी के आंसू

12/19/2022 10:28:06 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. भारत देश के नाम हाल ही में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पूरे 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर सरगम कौशल ने इतिहास रच दिया है। अमेरिका में आयोजित दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं को टक्कर देते हुए सरगम ने बड़ी जीत हासिल की है। यह खिताब अपने नाम कर मिसेज कौशल इमोशनल हो गईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उन्हें इस अचीवमेंट के लिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं।


मिसेज वर्ल्ड 2022-23 से सरगम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पिंक गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। जब मिसेज वर्ल्ड 2022-23 के लिए उनका नाम अनाउंस होता है तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आते हैं। सिर पर ताज पहनाने के बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता। वह   रैंप पर चलकर लोगों का अभिवादन करती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सरगम ने कैप्शन में लिखा-''लंबा इंतजार खत्म, 21 साल बाद हमारे पास ताज वापस आ गया है!''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)


वीडियो के अलावा मिसेज ब्यूटी ने अपनी एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वह दोनों हाथ जोड़ फैंस का अभिवादन करती नजर आ रही हैं।


बताते चलें कि सरगम कौशल से पहले  एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर ने साल 2001 में यह खिताब अपने नाम किया था। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 इवेंट के ज्यूरी पैनल में विवेक ओबेरॉय, सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे स्टार्स शामिल थे।

 

बता दें, जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल प्रोफेशन से एक टीचर हैं। उन्होंने नेवी  ऑफिसर से 2018 में शादी रचाई थी और अपनी इस जीत का क्रेडिट उन्होंने अपने पिता और पति को दिया है।

 

Content Writer

suman prajapati