सरगम कौशल के सिर सजा मिसेज इंडिया वर्ल्ड का ताज, 51 खूबसूरत महिलाओं को पछाड़ कर बनीं विनर

6/17/2022 1:41:22 PM

मुंबई. मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022-2023 का विनर मिल चुका है। भारत की सरगम कौशल ने मिसेज इंडिया वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है। 15 जून को मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में इस इवेंट का आयोजन किया गया। जूरी पैनल- सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डिजाइनर मासूम मेवावाला और पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर ने 51 कंटेस्टेंट्स में से सरगम कौशन को चुना। 


मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2021-2022 में नेशनल कॉस्ट्यूम विनर रहीं नवदीप कौर ने सरगम कौशल को ताज पहनाया। पहली रनरअप जूही व्यास और दूसरी चाहत दलाल बनीं। मिसेज इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अब सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सरगम को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

बता दें मिसेज इंडिया वर्ल्ड बनने के बाद सरगम बेहद खुश है। सरगम ने कहा- मैं यहां आकर काफी खुश हूं। मैंने अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ये क्राउन में कई सालों से चाहती थी। मैं अब आपको अगले मिसेज वर्ल्ड पीजेंट मिलूंगी। 

View this post on Instagram

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

Content Writer

Parminder Kaur