अमेरिका में मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज जीत भारत लौटीं सरगम कौशल, लोगों ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से किया स्वागत

12/23/2022 5:16:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मिसेज सरगम कौशल की सफलता इन दिनों सातवें आसमान पर है। सरगम ने हाल ही में अमेरिका में आजोजित कार्यक्रम में मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम किया है। पूरे 21 साल बाद यह ताज भारत को दिलाकर मिसेज ब्यूटी ने देश का इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के लिए सरगम को चारों ओर से लगातार बधाइयां मिल रही है। वहीं अमेरिका में अपने देश का परचम लहराने के बाद सरगम इंडिया लौट आई है और देश लौटते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सरगम कौशल ने सिर पर मिसेज वर्ल्ड का ताज और गाउन के ऊपर सेशे पहनकर इंडिया में शिरकत की।

 

 

इस दौरान वह नेशनल डायरेक्टर मोहिनी शर्मा के साथ नजर आईं। उनके एयरपोर्ट आते ही इंडिया-इंडिया के जैकारे गूंज उठे।

 

इस दौरान मिसेज कौशल के चेहरे की खुशी देखने ही लायक थी। सरगम ने भी दिल खोलकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान वह सिल्वर और पीच गाउन में बेहद गॉर्जियस दिखीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)


सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर किस तरह सरगम का स्वागत किया जा रहा है। मिसेज ब्यूटी कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, इस मौके पर सरगम ने ढोल की थाप पर भांगड़ा भी किया।

 

Content Writer

suman prajapati