''साराभाई वर्सेज साराभाई'' की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत, खाई में जा गिरी कार

5/24/2023 9:50:24 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर टीवी सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। वैभवी अब इस दुनिया में नहीं रही। एक्ट्रेस की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस, करीबी और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए वैभवी के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

PunjabKesari

निर्माता जेडी मजेठिया ने वैभवी की मौत की खबर की पुष्ट सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में लिखा, "जीवन बहुत अप्रत्याशित है। एक बहुत ही उम्दा अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई बनाम साराभाई की 'जैस्मीन' के रूप में जाना जाता है, का निधन हो गया। वह उत्तर भारत में सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं। परिजन कल सुबह करीब 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को मुंबई लाएंगे। RIP वैभवी।'

PunjabKesari


मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि वैभवी के साथ ये हादसा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ। वह अपने मंगेतर के साथ कार में ट्रैवल कर रही थीं। एक टर्न पर गाड़ी ने कंट्रोल खो दिया और कार खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में एक्ट्रेस की जान चली गई।

PunjabKesari

 

बता दें, वैभवी कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं, लेकिन 'साराभाई वर्सेज साराभाई' सीरियल से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इस शो में उन्होंने जैस्मिन का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता था। टीवी शोज के अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' और 'तिमिर' में भी काम कर चुकी थीं। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News