Lockdown Special: सारा अली खान ने फैंस को करवाए ''भारत दर्शन'', बिहार में सिर पर चारा लेकर भी घूमी थी एक्ट्रेस

5/27/2020 10:11:50 AM

मुंबई: लाॅकडाउन में स्टार्स घर पर ही समय बिता रहे हैं। ऐसे में ये स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। वे फैंस के साथ थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा फैंस को पूरी इंडिया की सैर कराती दिख रही हैं। पंजाब से केरल तक उन सभी स्थानों की झलकियां सारा ने इस वीडियो में जोड़ी हैं जहां-जहां वो अब तक जा चुकी हैं।

वीडियो की शुरुआत में सारा बिहार में हैं, जहां वो अपने सिर पर घास की पोटली रखकर घूमती हैं। इसके बाद वह राजस्थान में ऊंट की सवारी करती हैं। वीडियो में सारा की मां अमृता सिंह भी नजर आती हैं।

  सारा बनारस की गलियों में घूमती दिखीं। एक्ट्रेस ने उत्तराखंड के पहाड़ों के बीच हेलीकॉप्टर से यात्रा की। वहीं पश्चिम बंगाल में आरती करती नजर आईं। सारा अली खान वीडियो में मां अमृता सिंह के साथ बाजारों में शॉपिंग भी कर रही हैं।

ऐसी कई छोटी-छोटी बातों को सारा अली खान ने इसमें कंपाइल किया है। इस वीडियो के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा-'नमस्ते दर्शकों, लॉकडाउन के दौरान। एपिसोड 1: भारत 'स्टेट' ऑफ माइंड।'


बता दें कि इससे पहले सारा ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी थी। उन्होंने अपनी दो तस्वीरों का काॅलाज शेयर किया था।

एक तस्वीर सारा के बचपन की थी, वहीं दूसरी तस्वीर अभी की। दोनों ही तस्वीरों में सारा ने दुपट्टा सिर पर ले रखा था। 

करियर की बात करें तो सारा ने साल 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। इसके बाद सारा रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' और कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आज कल' में नजर आईं हैं।

अपकमिंग प्रोजैक्टस की बात करें तो सारा वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 के रीमेक और अक्षय कुमार के साथ अतरंगी में दिखेंगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Episode 1: Bharat ‘State’ of Mind 🇮🇳 🌈☀️ Watch as IGTV video 🙌🏻

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on May 26, 2020 at 3:11am PDT

 

Smita Sharma