सारा अली खान ने वीडियो शेयर कर दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं, हवा, पानी और भूमि के लिए किया प्रकृति माता का धन्यवाद

6/5/2021 10:52:52 PM

मुंबई. आज विश्व पर्यावरण दिवस पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जा रहा है। स्टार्स ने भी इस खास मौके पर लोगों को जागरूक किया है और विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं, जो खूब पसंद किया जा रहा है। 


वीडियो में सारा ग्रे आउटफिट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और कैप से सारा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। सारा नदी के पास नजर आ रही है। जिसमें पानी तेजी से बह रहा है। वीडियो में सारा कविता बोल रही है। जिसकी लाइनें इस प्रकार है। 'जैसा कि आप सुन सकते हैं पानी की ध्वनि, इट इज ब्यूटीफुल ओह सो सनी, द एअय इज लवली स्वीट ऐज हनी, प्लीज शेयर इफ यू थिंक आई एम फनी।' वीडियो शेयर करते हुए सारा ने लिखा- 'नमस्ते दर्शकों, विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं। हम जिस हवा में सांस लेते हैं, जो पानी पीते हैं, जिस भूमि पर हम रहते हैं और जिस जीवन का नेतृत्व करते हैं, उसके लिए प्रकृति माता का धन्यवाद।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

काम की बात करें तो सारा को आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं 1' में देखा गया था। अब सारा जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष नजर आएंगे।

Content Writer

Parminder Kaur