सारा अली खान ने सौतेले भाई जेह को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की पापा सैफ और तीनों भाईयों संग बिताए खास पलों की तस्वीरें
2/21/2022 9:55:17 PM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान का छोटा बेटा जहांगीर आज पूरे एक साल का हो गया है। स्टार्स और सैफ-करीना के फैंस जेह को खूब बधाइयां दे रहे हैं। इस खास मौके पर सैफ की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी जेह को बर्थडे किया है। सारा ने भाईयों के संग खास पलों की तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों में सैफ अपने चारों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। सारा ने जेह को गोद में उठाया हुआ है। इब्राहिम अली खान ने तैमूर अली खान को अपने कंधों पर बिठाया हुआ है। सारा और इब्राहिम जेह और तैमूर से बेहद प्यार करते हैं।
सैफ भी बच्चों के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सारा जेह को खाना खिलाती हुई भी नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने लिखा- 'पहला जन्मदिन मुबारक हो बेबी।'
सभी में एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें करीना ने साल 2012 में सैफ से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद 2016 में एक्ट्रेस ने बड़े बेटे तैमूर को जन्म दिया था। इसके साथ 21 फरवरी 2021 को जेह को जन्म दिया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

उल्लू के गुणों से प्रसन्न होकर Maa Laxmi ने बनाया था उसे अपना वाहन! जानिए पौराणिक कथा

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

शिमला शहर के इन क्षेत्रों में 9 जून को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये उपाय, कर्ज के बोझ से जल्द मिलेगी मुक्ति