पटौदी खान की बेटी ने 9 दिन में दो बार पहनी ये ड्रेस, देखें सारा की कार्तिक संग तस्वीरें

2/8/2020 9:35:13 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर चर्चा में रहती हैं। सारा फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी खूबसूरती के साथ- साथ अपने स्टाइल सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर सारा का ग्लैमरस अवतार देखने को मिलता है। सारा इन दिनों एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आजकल के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में सारा और कार्तिक की कुछ तस्वीरें सामने आईं है।

प्रमोशन के दौरान सारा रेड एंड व्हाइट कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ सारा ने रेड हाई हील्स पेयर किए थे। अपने लुक को पूरा करते हुए सारा ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स रखे थे।

बता दें कि सारा कुछ समय पहले ही यह ड्रेस पहने नजर आईं थीं। सारा 30 जनवरी को भी यही ड्रेस पहने नजर आईं थीं। उनका उस दिन भी लगभग यही लुक था। वहीं कार्तिक की बात करें तो वह व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक जींस और जैकेट में हैंडसम दिखे।

यहां दोनों ने जमकर पोज दिए। सारा-कार्तिक की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि सारा  ऐसी इकलौती एक्ट्रेस नहीं हैं जो कपड़े रिपीट करती हैं। उनसे पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण करीब 10 बार अपने कपड़े रिपीट कर चुकी हैं। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट और कंगना रनौत, मलाइका अरोड़ा जैसी एक्ट्रेसेस भी कई बार अपने कपड़े रिपीट करती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Candy cane 🍫🍫🍫 By the window-pane💋💋💋 #LoveAajKal ❤️🥰 📸: @shivangi.kulkarni

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on Jan 30, 2020 at 7:24am PST

फिल्म की बात करें तो इसमें सारा और कार्तिक के अलावा आरुषि शर्मा हैं। आरुषि बतौर लीडिंग एक्ट्रेस इस फिल्म में काम कर रही हैं। वह कार्तिक के 90s किरदार का लव इंटरेस्ट होंगी। ये आरुषि शर्मा की पहली फिल्म मानी जा रही है। हालांकि उन्होंने इससे पहले इम्तियाज अली संग फिल्म तमाशा में काम किया था। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है।

Smita Sharma