जब रिप्स जींस पहल मुंबई की सड़कों पर उतरीं थी बी-टाउन हसीनाएं, एक्ट्रेसेस के लुक को देख उड़ गए थे सबके होश

3/20/2021 10:35:17 AM

मुंबई: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के रिप्ड जींस यानी की फटी जींस पर दिए बयान ने इंटरनेट पर तहलका दिया है।उन्होंने कहा कि आजकल महिलाएं फटी जीन्स पहनकर चल रही हैं, क्या ये सब सही है…ये कैसे संस्कार हैं। बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, ये अभिभावकों पर निर्भर करता है। बस फिर क्या था सीएम के इस बयान को सुन राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड तक उनके विरोध में आ गया।

सबने ट्वीट कर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। वैसे आपको बता दें कि बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस रिप्ड जींस अपनी डेली लाइफ में पहनती हैं। रिप्ड जींस के फैशन को एक्ट्रेसेस हमेशा से ही कुछ ज्यादा ही आगे ले जाती नजर आई हैं। चलिए डालते हैं हसीनाओं के रिप्ड जींस लुक पर एक नजर...... 

सारा अली खान

बाॅलीवुड की यंग एक्ट्रेस सारा अली खान रिप्ड जींस की आदि हैं। उन्हें अक्सर रिप्ड जींस पहने मुंबई की सड़कों पर देखा जाता है। इस तस्वीर में सारा ब्लू डिस्ट्रेस्ट जींस, येलो टॉप और व्हाइट शूट में नजर आ रही हैं। । वैसे तो उनका लुक कूल वाइब्स दे रहा पर जब वह ये पहन कर मुंबई की सड़कों पर उतरी तो उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था।

जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड की धड़क गर्ल जाह्नवी कपू अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जाह्नवी कपूरभी इस फैशन में नजर आ चुकी हैं। 

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा निजी जिंदगी में भी रिप्ड जींस स्टाइल पसंद हैं। अनुष्का का ये लुक देख सबके होश उड़ गए थे। एक्ट्रेस के इन रिप्ड जींस लुक्स पर लोग जमकर मजे लेते दिखे है।

 कृति खरंबदा 

एक्ट्रेस कृति खरंबदा ने फोटोशूट के लिए रिप्ड जींस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने जींस के कलर से मैच करती लाइट ब्लू डेनिम शर्ट और वाइट ब्रालेट पहनी थी। अपने इस लुक की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था हालांकि उन्होंने ट्रोर्लस को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। 

मलाइका अरोड़ा 

इसमे कोई शक नहीं हैं कि मलाइका अरोड़ा जबरदस्त फैशन लवर हैं। वह हमेशा ही अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस करही हैं।  कई बार मलाइका को ऐसी जींस में स्पॉट किया जा चुका है, जिसमें अपर थाई से लेकर नीचे तक रिप्ड ऐंड कट डिजाइन दी गई है। 


कृति सेनन

कृति सेनन को भी अक्सर रिप्ड जींस पहनने देखा गया है फिर चाहे वो बॉलीवुड पार्टी नाइट हो या फिर उनका एयरपोर्ट लुक ही क्यू न हो

मान्यता दत्त

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी अपनी स्टनिंग लुक्स से लाइमलाइट चुरा लेती हैं। एयरपोर्ट पर तो कई बार उन्हें रिप्ड जींस पहने स्पॉट किया गया है। 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma