कश्मीर के बाद अब उदयपुर पहुंची सारा अली खान,नीमच माता और श्रीएकलिंग जी के दरबार टेका माथा

10/5/2021 10:50:49 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में हैं जिन्हें घूमने का काफी शौक हैं। सारा अली खान को कभी मालदीव में समंदर के पास से तो कभी कश्मीर में पहाड़ों की खूबसूरती के बीच वेकेशन एंजाॅय करते देखा जाता है। अब सारा का अगला पड़ाव राजस्थान है। सारा अली खान सोमवार को राजस्थान के मेवाड़ में स्थ‍ित नीमच माता मंद‍िर और आराध्य श्रीएकलिंगनाथ जी मंदिर में दर्शन करने पहुंची।

PunjabKesari

इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। सारा अली खान मंद‍िर के अंदर फोटो खिंचवाना चाहती थी लेक‍िन मंदिर प्रबंधन की अनुमती नहीं मिलने के कारण सारा ने मंद‍िर के बाहर तस्वीरें लीं।

PunjabKesari

मंद‍िर के दरबार के बाहर उन्हें तस्वीरें क्लिक करवाईं। तस्वीरों में सारा प्रिंटिड प्लाजो सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा है।

PunjabKesari

वहीं एक तस्वीर में लेक किनारे दिख रही हैं। इस दौरान सारा व्हाइट एंड पर्पलक कुर्ती के साथ स्कर्ट पहने नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को स्लिवर झुमकों से कंप्लीट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

सारा कुछ दिनों पहले कश्मीर अपने दोस्तों के साथ गई थीं। कश्मीर में ट्रेक‍िंग और धार्म‍िक स्थलों के दर्शन के बाद वे वापस मुंबई आ गई थीं। कश्मीर से पहले उन्होंने मालदीव और उससे पहले लद्दाख का ट्र‍िप एंजॉय किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा को पिछली बार फिल्म कूली नंबर 1 में देखा गया था। वरुण धवन के अपोजिट इस फिल्म में सारा कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो सारा जल्द ही अतरंगी रे में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News