व्हाइट हॉट ड्रेस में जिम के बाहर स्पॉट हुई सारा अली खान, तस्वीरें आई सामने

1/9/2019 6:14:46 PM

मुंबई: सोशल मीडिया पर आए दिन एक्ट्रेसेस अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लोग अपने फेवरेट सेलेब्स के लुक्स को काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करते हैं।

 

आए दिन स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में जिम के बाहर स्पॉट हुई है। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की शॉर्टस और व्हाइट कलर  का अॉफ शॉल्डर टॉप पहना हुआ है। इसमें वह बेहद ही हॉट लग रही है। 


काम की बात करे तो सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह के साथ नजर आई थी।

वहीं हाल ही में सारा की दूसरी फिल्म सिंबा रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स अॉफिस पर काफी कमाई कर रही है। सिंबा जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। 

Konika