यैलो सूट में सारा अली खान का देसी अवतार, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

6/7/2019 6:13:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनको बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान सारा बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस समय सारा ने यैलो कलर का सूट पहना हुआ था। खुले बालों में सारा ने मीडिया वालो को कई ग्लैमरस पोज दिए।  

 


काम की बात करें तो सारा ने पिछले साल फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।

 

 

इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' में नजर आईं। वहीं, इन दिनों सारा इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग में बिजी हैं।

 

 

इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

 

इसके अलावा सारा वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में भी नजर आएंगी।

 

 

 

Konika