स्टाइलिश लुक में फ्रेंड्स के साथ ज्वैलरी खरीदती दिखीं सारा, तस्वीरें आईं सामने

9/22/2018 12:44:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा खान हाल ही में अपनी फ्रेंडस के साथ दिल्ली में एक वेडिंग एग्जीबिशन में शामिल हुईं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इस दौरान अपनी दोस्तों के साथ गहने खरीदती दिखाई दीं।तस्वीरों में सारा व्हाइट कलर का गाउन पहने नजर आईं , जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने हाथ में एक कड़ा पहना था जिसमें काफी सारे घूंघरू लगे हुए थे। इसके साथ सारा में फुटविर्यस के तौर पर मोजड़ी पहनी हुई थीं। इस दौरान सारा अपने दोस्तों के साथ काफी मस्ती करती और गुड टाइम स्पेंड करती दिखाई दीं। 

 

फिल्मी करियर की बात करें तो सारा अपने करियर में काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। सारा फिल्म "केदारनाथ" से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत अहम रोल निभाते नजर आएंगे।

 

वहीं इस फिल्म के अलावा सारा के हाथ एक फिल्म लग गई है, जिसका डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। इस फिल्म का नाम है "सिम्बा"। फिल्म में सारा की जोड़ी रणवीर सिंह के साथ नजर आएगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है। खबरें हैं कि रणवीर के बाद वरुण धवन के साथ सारा की जोड़ी देखने को मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

Neha