''दुल्हन'' बनीं सारा अली खान, एक्ट्रेस का नूर देख फैंस हुए दीवाने

3/17/2021 5:10:37 PM

मुंबई. बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने हर लुक के फैंस को इंप्रेस करती हैं। सारा की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सारा ने इस बार ट्रेडिशनल लुक इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

 

लुक की बात करें तो वह  ब्लैक बेस्ड लहंगे नजर आ रही हैं। इसके ब्लाउज में डीप प्लंजिंग कट ऐड करते हुए बोल्डनेस की हिंट जोड़ी गई थी।

 

वहीं स्कर्ट को वलूमनस कट दिया गया था। दुल्हन के लिबास को दिखाती सारा का लुक सिर से लेकर पैर तक एकदम परफेक्ट लग रहा था।

 

उन्होंने जूलरी में सिर्फ बड़ा मांग टीका लगाया था। इसके साथ फेस पर न्यूड मेकअप किया है। उनके बाल वेव्स ऐंड मेसी मिक्स्ड स्टाइल में थे।

 

इस लुक में सारा मॉर्डन दुल्हन की तरह लगते हुए ब्रेथ टेकिंग लग रही थीं। सारा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

बता दें बाॅलीवुड के फेमस डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने नूरानियत कलेक्शन 2021 लॉन्च किया है, जिसमें सारा ने शूट कराया है।  

 


काम की बात करें तो सारा आखिरी बार कुली नंबर 1 में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन थे।

 

अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो सारा जल्द ही अतरंगी रे में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष है। सारा ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। 

 

 

Content Writer

suman prajapati