भाई इब्राहिम संग पूल में मस्ती करती दिखीं सारा, बिकिनी लुक से उडाए फैंस के होश

1/2/2020 3:50:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सारा अली खान और इब्राहिम हमेशा काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की मस्ती भरी तस्वीरों से मालूम होता है कि दोनों एक दूसरे के कितने करीब हैं। सोशल मीडिया पर भी भाई बहन की जोडी को खूब पसंद किया जाता है। बता दें इन दिनों सारा मालदीव में भाई संग वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस दोनों की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। वायरल तस्वीरों में सारा स्वीमिंग पूल के किनारे रिलेक्स करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस इस दौरान ब्लू कलर की बिकिनी में बोल्ड दिखाई दे रही हैं।

अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस भाई इब्राहिम के साथ पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस तेजी से लाइक कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर सारा जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' में नजर आएंगी।

फिल्म में एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म अगले महीने 14 फरवरी को रिलीज होगी।


                               

Edited By

Vikas Sharma