सारा अली खान को याद आए कॉलेज के दिन, शेयर की ग्रेजुएशन डे की Pictures

5/20/2020 9:04:05 AM

मुंबई: लाॅकडाउन की वजह से फिल्मों की शूटिंग भी रुक गई है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी अपने घरों में कैद हैं। ऐसे घरों में कैद ये स्टार्स अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन वे अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान को भी अपने पुराने दिनों की याद आई है।

सारा ने अपने इंस्टा पर अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि सारा ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की थी। सामने आई इस तस्वीर में सारा व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ ब्लू कलर के कॉन्वोकेशन गाउन में नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'19 मई 2016, कभी कभी ऐसा लगता है कि ये कुछ मिनट पहले की ही बात है। कभी कभी लगता है कि ये किसी दूसरे जीवन काल की बात है।' सारा की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि साल 2016 में ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद सारा ने फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया था। सारा ने फिल्म साल 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सारा सुशांत सिंह राजपूत भी थे। इसके बाद सारा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं।

 

सारा हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आज कल' में नजर आई थीं। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बता करें तो सारा 'कुली नं. वन' के रीमेक और अतरंगी रे में नजर आएंगी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma