सारा अली खान ने अपने हालिया मैगजीन कवर पर बिखेरा अपना जादू!

4/2/2019 1:46:25 PM

नई दिल्ली। युवा अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने नवीनतम मैगजीन कवर के साथ एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है जिसमें वह गर्मियों में अपने लुभावने लुक्स में दिख रही है।

 

लाल और सफेद रंग की छोटी पोशाक में, सारा अली खान कम से कम मेकअप के साथ गर्मियों के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

👀💄😻👠🐙🐞🍄🍒🌶🥤

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on Mar 31, 2019 at 10:42pm PDT

एक स्टार की तरह चमकते हुए, सारा अली खान ने पिछले साल 'केदारनाथ' के साथ बॉलीवुड में अपनी बहुप्रतीक्षित शुरुआत की थी और वह सबसे ज्यादा चर्चित डेब्यू कलाकार में से एक है क्योंकि उनकी दोनों फिल्में 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।

 

अन्य लोगों के विपरीत, सारा अली खान ने अपने डेब्यू से पहले "नो मैगजीन" पॉलिसी का विकल्प चुना, जो यह साफ दर्शाता है कि उनका ध्यान अभिनय पर अधिक केंद्रित है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Wishing everyone a #happy #bright #colorful #exciting #playful #safe #holi! 🙏😀🙌🏻🌈🍭🔫🛁❤️🧡💛💚💙💜❗️

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on Mar 20, 2019 at 11:31pm PDT

हाल ही में, एक अवार्ड फंक्शन में सारा ने केदारनाथ में अपने प्रदर्शन के लिए वर्ष की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू के खिताब से नवाजा गया था। इस अभिनेत्री ने पूरे बॉलीवुड में तहलका मचा दिया और वह एक मात्र डेब्यू कलाकार है जिसने बॉक्स ऑफिस पर महज एक महीने के अंतराल में एक नहीं बल्कि दो फिल्में कीं है।

 

अभिनेत्री ने अपनी पहली रिलीज के दो सप्ताह के भीतर अपनी दूसरी उपस्थिति दर्ज की थी और सारा ने अपनी दूसरी रिलीज 'सिम्बा' में दर्शकों का दिल चुरा लिया था। फिल्म ने पिछले साल एक सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर के रूप में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🦒🐒🐝🐿🍂🍩🍫

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on Feb 26, 2019 at 8:03am PST

बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक सफलता के साथ सारा सातवें आसमान पर है। हाल ही में सारा ने मार्च फीचर के लिए मैगजीन कवर पर भी अपना डेब्यू कर लिया है। मैगजीन कवर पर अभिनेत्री ने अपनी सुंदरता से हम सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

 

जब से उन्होंने केदारनाथ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, सारा इंडस्ट्री में अपने ह्यूमर और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए चर्चा में बनी रहती है। दर्शक अभिनेत्री को सिल्वर स्क्रीन पर देखना जिज्ञासु हैं।

सारा अली खान जल्द ही हाल ही में घोषित इम्तियाज अली की आगामी फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी जो अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Chandan