शाॅर्ट ड्रेस में मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंची सारा, कियारा-परिणीति का भी दिखा ग्लैमरस अवतार

2/21/2021 10:24:51 AM

मुंबई:बी-टाउन इंडस्ट्री में पार्टीज का बहुत क्रेज देखने को मिलता है। लेकिन कोरोना की वजह से इन पार्टीज पर थोड़ा ब्रेक लग गया था। वहीं अब लाॅकडाउन खत्म होने के बाद एक बार फिर से इन पार्टीज का दौर शुरू हो गया है। शनिवार रात फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर एक पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड के कई हसीनाएं पहुंची। आइए डालते हैं तस्वीरों पर एक नजर...

सारा अली खान 


पार्टी में एक्ट्रेस सारा अली खान शॉर्ट व्हाइट जंपसूट में पार्टी में पहुंचीं। उनका ये लुक बेहतरीन था। सारा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से पूरा किया था।

फ्लैट  सैंडल और नियोन रेड बैग सारा के लुक को चार-चांद लगा रहा है। उनका ये कूल लुक पार्टी में छाया रहा। मीडिया के सामने सारा ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में  एक्ट्रेस अक्षय कुमार और धनुष हैं। 

कियारा आडवाणी

लक्ष्मी , कबीर सिंह जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं कियारा आडवाणी भी इस पार्टी की शान बनी। कियारा ने व्हाइट क्राॅप टाॅप, लाइम ग्रीन पैंट और व्हाइट ब्लेजर में कियारा ग्लैमरस नजर आईं।

परिणीति और कियारा ने एक-दूसरे से मुलाकात की और फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। हसीनाओं की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा फिल्म लक्ष्मी और इंदू की जवानी में नजर आईं थीं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो कियारा जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा संग फिल्म शेरशाह में नजर आएंगे। यह फिल्म कारगिल वाॅर हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक पर आधारित है। इसके अलावा वह अनिल कपूर, नीतू कपूर और वरुण धवन के जुग जुग जीयो में भी काम कर रही हैं। 


परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी मनीष मल्होत्रा की पार्टी में ग्लैमजर अंदाज में पहुंची। ब्लैक लेदर पैंट, व्हाइट शॉर्ट टॉप में परिणीति कूल लुक में दिखाई दीं। परिणीति के काम की बात करें तो वह जल्द फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में नजर आएंगी।

इस फिल्म को रिभु सेनगुप्ता ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में परिणीति के अलावा एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हारी भी अहम भुमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वह साइना नेहवाल की बॉयोपिक में नजर आने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वो कड़ी मेहनत और वर्कआउट कर रही हैं।

Content Writer

Smita Sharma