मां अमृता और भाई इब्राहिम के साथ सारा ने मनाया बर्थडे, ये स्टार्स भी आए नजर

8/13/2018 11:24:11 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान मे कल अपना 23वां बर्थडे सैलिब्रेट किया। सारा की बर्थडे पार्टी में भूमि पेडनेकर, सारा की मां अमृता सिंह, छोटे भाई इब्राहिम अली खान, रेहा चक्रवर्ती के आदि सेलेब्स नजर आए।

 

 

बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुई सेलेब्स की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।पार्टी में सारा व्हाइट कलर का सूट पहने ट्रडिशनल लुक में नजर आईं।

 

 

वहीं इब्राहिम व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आए। पार्टी में भूमि ग्रीन कलर की ड्रेस पहने दिखी, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही हैं। वहीं हुमा कुरैशी ब्लैक कलर की ड्रेस पहने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। 

 

 

बता दें कि सारा बहुत जल्द फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

 

 

वहीं सारा इन दिनों रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग कर रही हैं। कुछ ही दिनों फिल्म का एक गाना शूट किया जाने वाला है। इस फिल्म में उनके ओपोजिट रणवीर सिंह हैं। 

 

 

 

 

Neha