Pataudi''s Holi 2021: सैफ-करीना की पूल पार्टी में व्हाइट बिकिनी में दिखीं सारा, हाथ में शैंपेन थामें तस्वीरें वायरल

3/30/2021 10:37:09 AM

मुंबई: 29 मार्च को पूरे देश में होली का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली  फेस्टिव सीजन का जोश बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सिर चढ़कर बोला। नवाबी खानदान में भी होली का जश्न खूब जोर शोर देखने को मिला।

पटौदी खानदान के लिए ये होली थी बेहद खास थी क्योंकि सैफ और करीना के दूसरे लाडले की आज पहली होली थी। होली के मौके पर सैफ और करीना नेअपनी परिवार के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया।

इस दौरान की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में सारा व्हाइट बिकिनी में बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। हाथों में शैंपेन भी लिए सारा के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। चश्मा पहने हुए एक्ट्रेस काफी कूल दिख रही हैं।

सारा का देसी अवतार
 

सारा को होली सेलिब्रेशन से पहले सैफ-करीना के घर के बाहर देखा गया था। इस दौरान वह ट्रेडिशनल लुक में दिखीं थी। सारा इस दौरान फुल व्हाइट चिकनकारी सूट के साथ कलरफुल दुपट्टा कैरी किया था जिसमें वो बेहद  खूबसूरत लग रही थीं।

इसके साथ ही उन्होंने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहना था। सारा की इन दोनों लुक्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। काम की बात करें तो सारा जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष मुख्य किरदार में हैं। 

बहन इनाया संग तैमूर ने खेली होली

सोहा अली खान भी पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ सैफीना की पार्टी में मस्ती करने पहुंचीं। पार्टी की तस्वीरें सोहा ने इंस्टा पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में इनाया और तैमूर बाथटब में मस्ती कर रहे हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma