पति की बाहों में पोज देते हुए सपना चौधरी ने शादी की सालगिरह पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बोलीं- हैप्पी एनिवर्सरी पोरस के पापा

1/25/2022 2:05:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सपना चौधरी एक मशहूर हरियाणवी डांसर और सिंगर है। वह अपने डांस के अलावा खूबसूरत लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। बीते दिन इस मशहूर डांसर ने पति वीर साहू संग अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस मौके पर सपना ने पति संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई। उनका ये पोस्ट फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है।

 

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के जरिए वीर साहू को सालगिरह की बधाई दी। सपना ने अपने पति संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जिसमें वीर अपनी पत्नी के कंध पर हाथ रख खड़े हैं और सपना उनकी आंखे में ताक रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

इसे शेयर करते हुए हसीना ने लिखा- 'लाखां दिलां की धड़कन की आज काल हूं, धड़कन मैं कदे कदे कट्ठे दिखां, लोगां कै रड़कन नै। हैपी मैरिज एनिवर्सरी पोरस के पापा।'


बता दें, सपना चौधरी और वीर साहू दिसंबर, 2019 में बलिया के नए चौक में वैदिक प्रभात वैदिक फाउंडेशन के कार्यालय में शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद दोनों ने जनवरी, 2020 में कोर्ट मैरिज की। 2020 के अक्टूबर महीने में सपना ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने पोरस रखा


 

Content Writer

suman prajapati