Lockdown में सपना चौधरी का हुआ बुरा हाल, घर में पोछा लगाती दिखीं हरियाणवी डांसर

5/5/2021 1:54:42 PM

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से हुए लाॅकडाउन के चलते ज्यादातर लोग अपने घरों में मौजूद हैं। बॉलीवुड से लेकर फिल्म टीवी और अन्य इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज भी शूटिंग और अन्य काम बंद रहने के कारण अपने घरों में अपने परिवारवालों के साथ समय बिता रहे हैं।

इतना ही नहीं ये स्टार्स घर पर अपने जरूरी काम भी खुद कर रहे हैं। हाल ही में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उनका घरेलू अंदाज देखने को मिला। वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना टीवी पर अपना हरियाणवी सॉन्ग लगाकर घर में पोछा लगाती हुई नजर आईं।

इस वीडियो में उनके लाडले की छोटी सी झलक भी दिखती है जो बेड पर लेटा है। वीडियोशेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा-कभी कभी आपको अपनी कंपनी में ही अपना समय बिताना पड़ता है। सपना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 


सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव करहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और क्यूट वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

Content Writer

Smita Sharma