महाकाल बनी सपना चौधरी, सामने आई वीडियो में दिखा रौद्र रूप

2/6/2019 5:49:30 PM

मुंबई: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी सपना चौधरी अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती है। अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सपना की ये टिकटॉक वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है। वीडियो में सपना भगवान शिव का रूप धारन कर के बैठी हुई है और गाने पर एक्ट कर रही है। वीडियो में सपना भगवान शिव की तरह धुन लगाए हुए बैठी हैं। उन्होंने भगवान शिव की तरह जटाएं रखी हैं और रूद्राक्ष का माला धारण किया है। सपना के चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा है और उनकी आंखें भी लाल हैं। फैन क्लब ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- जय महाकाल। सपना के इस वीडियो को 15 घंटे में हजारों व्यूज मिल गए हैं। वीडियो को देखने के बाद सपना के फैन्स इसे शेयर किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Jai Mahakal 🙏🙏🙏 @itssapnachoudhary @karan.mirza #sapnachoudhary #sapnachaudhary #tiktok

A post shared by Sapna Choudhary Club (@isapnachaudhary) on Feb 5, 2019 at 7:30am PST

 

बता दें कि सपना जल्द ही फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट में नजर आ रही हैं। फिल्म वह आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में सपना पुलिस की वर्दी में एक्शन और स्टंट्स करती भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन हैदी अली अबरार ने किया है। यह फिल्म 8 फरवरी को रिलीज हो रही है। 

Konika