येलो सूट में खूबसूरत दिखी सपना चौधरी, हसीना के देसी अवतार ने लूटी महफिल
5/6/2021 8:51:38 AM
मुंबई. हरियाणी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब धमाल मचा रही है।
तस्वीरों में सपना येलो सूट में नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने पंजाबी जूती पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है। सपना की इन तस्वीरों पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में सपना के तीन गाने 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा' रिलीज हुए हैं। जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
इसके अलावा इन दिनों सपना एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।