व्हाइट पैंट सूट में सपना चौधरी का फोटोशूट, बॉसी लुक में कैमरे के सामने दिए झक्कास पोज

4/24/2022 12:41:49 PM

मुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने बॉसी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं।


लुक की बात करें तो सपना व्हाइट पैंट सूट में नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने मैचिंग हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से सिंगर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। बॉसी लुक में सपना काफी जच रही है। डांसर की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें एक लाइव शो के दौरान सपना की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद सिंगर को अस्पताल भर्ती करना पड़ा था। अब सपना पूरी से तरह से ठीक है।

काम की बात करें तो हाल ही में सपना का नया गाना 'पानी छलके' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur