सपना चौधरी का ऑरेंज लहंगे में ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस

5/13/2021 7:40:52 PM

मुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। सपना अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जो खूब धमाल मचा रही हैं।


तस्वीरों में सपना ऑरेंज लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

सपना इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है। तस्वीरें देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो हाल ही में सपना के तीन गाने 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा' रिलीज हुए हैं। जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

इसके अलावा इन दिनों सपना एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

Content Writer

Parminder Kaur