पिंक पलाजो सूट में खूबसूरत दिखी सपना चौधरी, हसीना ने अपनी सादगी से फैंस को किया इंप्रेस

5/10/2021 10:59:51 AM

मुंबई. हरिणावी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने डांस के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा मं रहती है। सपना अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में सपना पिंक कलर के प्रिंटेड पलाजो सूट में नजर आ रही है। इसके साथ सिंगर ने पंजाबी जूती पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

सपना अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है। सपना की इन तस्वीरों को देख फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 


काम की बात करें तो हाल ही में सपना के तीन गाने 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा' रिलीज हुए हैं। जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

इसके अलावा इन दिनों सपना एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

Content Writer

Parminder Kaur