साड़ी लुक में सपना चौधरी ने ढाया कहर, कजरारी आंखें और उड़ती जुल्फों पर मर-मिटे फैंस

1/4/2022 4:38:43 PM

मुंबई. हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। सपना अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने साड़ी लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

PunjabKesari
लुक की बात करें तो सपना मल्टीकलर साड़ी में नजर आ रही है। सपना ने इसके साथ नैकलेस कैरी किया हुआ है। कजरारी आंखें, मांग में सिंदूर और उड़ती जुल्फें सिंगर के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari

डांसर कैमरे के सामने कातिलाना अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है। सपना की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो हाल ही में सपना का गाना 'अलट-पलट' रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना के साथ विवेक राघव भी नजर आ रहे हैं। फैंस इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Related News