रेड और लाइट ग्रीन साड़ी में खूबसूरत दिखी सपना चौधरी, डांसर की दिलकश अदाओं ने लूटी महफिल

6/20/2021 11:48:10 AM

मुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। सपना अपने अलग-अलग लुक्स की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोरी रही है। 


तस्वीरों में सपना रेड और लाइट ग्रीन साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

कानों के झूमके सपना की खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। इस लुक में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है। सपना की इन तस्वीरों ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो हाल ही में सपना के तीन गाने 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा' रिलीज हुए हैं। जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

इसके अलावा इन दिनों सपना एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

Content Writer

Parminder Kaur