ट्रेडिशनल लुक में सपना चौधरी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, ''हरियाणवी क्वीन'' ने दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने यूं दिए पोज

8/6/2022 4:42:02 PM

मुंबई. 'हरियाणवी क्वीन' सपना चौधरी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का दिल जीत रही हैं।

लुक की बात करें तो सपना डार्क ग्रीन कुर्ते और पिंक प्लाजो में नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने पिंक दुपट्टा कैरी किया हुआ है। गले में सपना ने चोकर पहना हुआ है। मिनिमल मेकअप और बन से सिंगर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है। सपना दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है। सपना की इन तस्वीरों को देखकर फैंस कायल हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

काम की बात करें तो हाल ही में सपना का गाना दामन और कामिनी रिलीज हुआ है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 

Content Writer

Parminder Kaur