कलरफुल शॉर्ट ड्रेस में सपना चौधरी का गॉर्जियस लुक, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस

7/5/2021 5:19:38 PM

मुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। सपना अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब धमाल मचा रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में सपना कलरफुल शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और हाई बन से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

PunjabKesari

कानों के झूमके सपना की खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। इस लुक में सपना गॉर्जियस लग रही है। फैंस इन तस्वीरों को देख कर दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो बीतें दिनों सपना के तीन गाने 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा' रिलीज हुए हैं। जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया। इसके अलावा इन दिनों सपना एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News