ग्रीन शेड कुर्ते और व्हाइट प्लाजो में गॉर्जियस दिखी सपना चौधरी, सिंगर की सादगी पर दिल हारे फैंस

6/10/2021 2:51:29 PM

मुंबई. हिरयाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। सपना वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल हर लुक में परफेक्ट लगती है। सपना फैंस के साथ भी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोरी रही हैं।


तस्वीरों में सपना ग्रीन शेड कुर्ते और व्हाइट प्लाजो में नजर आ रही है। जिसके साथ सपना ने लाइट येलो दुपट्टा कैरी किया हुआ है।

इसके साथ सपना ने पंजाबी जूती पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

कानों के झूमके सपना की खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। सपना इस लुक में गॉर्जियस लग रही है। सिंगर की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो हाल ही में सपना के तीन गाने 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा' रिलीज हुए हैं। जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इसके अलावा इन दिनों सपना एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

Content Writer

Parminder Kaur