सिल्वर लहंगे में सपना चौधरी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, हसीना की तस्वीरों पर मर-मिटे फैंस

12/7/2021 5:05:33 PM

मुंबई. हरियाणी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। सपना अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने लहंगा लुक में अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो सपना सिल्वर लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने मैचिंग जूलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से डांसर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। साथ में सपना ने मैचिंग पर्स कैरी किया हुआ है।

इस लुक में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है। सपना दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है। फैंस इन तस्वीरों पर फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो हाल ही में सपना का गाना 'अलट-पलट' रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना के साथ विवेक राघव भी नजर आ रहे हैं। फैंस इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur