रेड प्लाजो सूट में सपना चौधरी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, हसीना की सादगी ने जीता फैंस का दिल

9/17/2021 11:45:35 AM

मुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। सपना अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


तस्वीरों में सपना रेड प्लाजो सूट में नजर आ रही है। इसके साथ सिंगर ने बेली पहनी हुई है। लाइट मेकअप और चोटी से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही है। सपना की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो सपना इन दिनों क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट कर रही है। फैंस इस शो को खूब प्यार दे रहे हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur