पलाजो सूट में सपना चौधरी ने शेयर की ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें, बोली- जो सन्नाटे मैंने अपने गिरहो में बॉंध रखे हैं, कभी टूटे तो तूफान ले आएंगे

8/14/2021 5:25:28 PM

मुंबई. हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। सपना जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। सपना अपने लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में सपना ने ब्राउन प्रिंटेड पलाजो सूट पहना हुआ है। इसके साथ सिंगर ने पंजाबी जूती पहनी हुई है। लाइट मेकअप, माथे पर बिंदी, पिंक लिपस्टिक सपना कैमरे के सामने एक से बढ़ कर एक अंदाज में पोज दे रही है।

इस लुक में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए सपना ने लिखा- ये जो सन्नाटे मेंने अपने गिरहो में बाँध रखे है, कभी टूटे जो अगर तो तूफ़ान ले आएँगे ! फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो सपना इन दिनों क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट कर रही है। फैंस इस शो को खूब प्यार दे रहे हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur