पिंक और व्हाइट प्लाजो सूट में खूबसूरत दिखी सपना चौधरी, डांसर की सादगी पर फिदा हुए फैंस

6/8/2021 7:46:39 PM

मुंबई. हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।


तस्वीरों में सपना पिंक एंड व्हाइट प्लाजो सूट में नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने स्लीपर पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

कानों के झूमके सपना की खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। सपना की इन तस्वीरों को देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो हाल ही में सपना के तीन गाने 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा' रिलीज हुए हैं। जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

इसके अलावा इन दिनों सपना एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

Content Writer

Parminder Kaur