मां बनने के बाद सपना चौधरी ने स्टेज पर मचाया धमाल, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

11/22/2020 5:53:09 PM


मुंबई. सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में सपना ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
शेयर वीडियो में सपना रेड कलर के सूट में नजर आ रही है। मां बनने के बाद सपना ने स्टेज पर वापसी की है। सपना ने मां बनने के बाद पहली बार परफॉर्मेंस दी है। सपना ने अपने डांस से आग लगा दी है। वीडियो शेयर करते हुए सपना ने लिखा- ”स्वागत नहीं करेंगे दोबारा हमारा?” सपना के इस डांस वीडियो  को फैंस द्वारा खूब लाइक किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


बता दें इसी साल सपना चौधरी ने हरियाणा के सिंगर-राइटर वीर साहू से शादी कर ली थी। जब सपना चौधरी मां बन गईं, तब दोनों की शादी की खबर सामने आई। दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। सपना ने करवाचौथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सपना मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और लाल जोड़ा पहने नजर आई थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News