चर्चा में है हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का ट्रेडिशनल फोटोशूट, इठलाते बलखाते यूं दिए पोज

9/13/2021 5:07:15 PM

मुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में सपना सिल्वर और येलो लहंगे में नजर आ रही है। सपना ने लहंगे से मैचिंग ज्वैलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से सिंगर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है।

सपना सीढ़ियो पर बैठ कर दुपट्टे को लहराते हुए दिलकश अंदाज में पोज दे रही है। सपना की इन तस्वीरों पर फैंस दिल हारे बैठे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो सपना इन दिनों क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट कर रही है। फैंस इस शो को खूब प्यार दे रहे हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur