सपना चौधरी ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, सामने आई तस्वीरें

1/10/2019 4:36:55 PM

मुंबई: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी सपना चौधरी अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर सबको घायल कर दिया है। सपना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। शेयर की गई एक तस्वीर में वह व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही है।

 

 

सपना का ये वैस्टर्न अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। वहीं दूसरी शेयर की गई तस्वीरों में वह दुल्हन बनी बैठी हुई है। दुल्हन के लिबास में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है। 

 

 

बता दें कि सपना चौधरी जहां अपने डांस को लेकर मशहूर हैं, वहीं उनकी खूबसूरती की भी खूब तारीफ होती है। आलम ये है कि सपना की एक झलक पाने के लिए लोग पागलों की तरह टूट पड़ते हैं।

 

 

सपना के शो में लोगों का ऐसा हुजूम उमड़ता है कि पुलिस को चार्ज संभालना पड़ता है। अकसर उनके शो में लाठीचार्ज होता है। पुलिस को कई बार शो भी बंद करवाना पड़ा। कई बार सपना शो बीच में छोड़ चुकी हैं।

 

 

Konika