देसी अंदाज छोड़ सपना चौधरी ने ''नागिन'' डांस से गिराई बिजली, वीडियो आई सामने

7/20/2018 2:02:17 PM

मुंबई: डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सपना के फैंस पेज ने शेयर किया है। इसमें वह एक इवेंट में डांस करती नजर आ रही हैं। इस ईवेंट में सपना ब्लू कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में वह ''तेरी आंख्या का यो काजल'' पर शानदार डांस कर रही हैं, लेकिन  तभी अचानक नागिन धुन बजती है और वह नागिन डांस करने लगती हैं। देसी डांस की तरह ही सपना का नागिन डांस भी काफी शानदार हैं। वीडियो में सपना  का मस्त अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। 

 

 

इससे पहले सपना का एक और वीडियो सामने आया था। जिसे सपना ने इंस्टा पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में सपना बॉलीवुड स्टाइल में करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना चौधरी इस वीडियो में 'लड़की ब्यूटिफुल कर गई चुल' और 'हम्मा-हम्मा' जैसे हिट बॉलीवुड गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं।

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

 

बता दें कि सपना एक हरियाणवी डांसर हैं। वह बिग बॉस 11 में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस ने उन्हें खासी ख्याति दिलाई और एक बार जो सपना ने अपना सफर शुरू किया उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News