लाइव कंसर्ट के बाद बिगड़ी सपना चौधरी की तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती

3/7/2022 11:37:46 AM

मुंबई. सपना चौधरी की सिंगिंग और डांस के लोग दीवाने हैं। सपना के शो को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। हाल ही में खबर सामने आई है कि सतना जीले के रामपुर इलाके में एक लाइव कंसर्ट में सपना परफॉर्म कर रही थीं। शो के खत्म होने के बाद सपना को अचानक पेट में दर्द होना शुरू हो गया, जिसके बाद सिंगर को रीवा के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने सपना का इलाज करना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें आराम महसूस हुआ। कुछ देर बाद सपना को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, रामपुर बाघेलान कस्बे में एक व्यापारी ने एक प्रोग्राम कराया था। इसमें सपना चौधरी ने लाइव परफॉर्म किया था। शो रात 8 से करीब 12 बजे तक चला। उनके रुकने का इंजताम रीवा के एक होटल में किया गया था। कंसर्ट खत्म होने के बाद वे अपने होटल पहुंची। उन्होंने कंपनी के स्टाफ के साथ रात करीब 1 बजे खाना खाया। फिर अचानक उनके पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद दर्द ज्यादा बढ़ गया। फिर सपना ने होटल मैनेजमेंट को इस बात की जानकारी दी। फिर उनकी टीम उन्हें कार से अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सपना को दवाई दी और उन्हें राहत महसूस हुई। डाक्टरों ने सपना को कुछ टेस्ट करवाने की भी सलाह दी लेकिन सिंगर ने इंकार कर दिया और कहा कि वह दिल्ली जाकर टेस्ट करवा लेगी। इसके बाद सपना अपने होटल रवाना हो गई और वहां से दिल्ली के लिए चली गई। 


काम की बात करें तो हाल ही में सपना का गाना 'लाल दुपट्टा' रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसकी जानकारी सिंगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी थी। 

Content Writer

Parminder Kaur