दिवंगत पिता को याद कर नम हुईं सपना की आंखें, पापा की तस्वीर को एकटक निहारते हुए बोली-''हाथों से छू नहीं सकती लेकिन दिल में हमेशा..

11/8/2022 3:27:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ इंट्रेस्टिंग वीडियोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में सपना ने अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस भावुक हो रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


दरअसल, सपना चौधरी को इस वक्त उनके पापा  भूपेंद्र अत्री की याद आ रही हैं। उन्हें याद करते हुए सिंगर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने गालों पर हाथ टिकाए अपने पिता की फोटो की ओर निहार रही हैं। इस दौरान उनकी आंखें आंसूओं से भरी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-मैं अब तुम्हें अपनी आँखों से और नहीं देख सकती और न ही हाथों से छू सकती हूँ, लेकिन मैं तुम्हें अपने दिल में हमेशा के लिए महसूस करूँगी। पिता की याद में किए सपना के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


जानकारी के लिए बता दें, जब सपना चौधरी 14 साल की थी तो उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। पिता के निधन के बाद सपना ने घर की सारी जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई थी। सिंगर ने छोटी उम्र में जी तोड़ मेहनत से काफी बड़ी पहचान बना लगी। आज वह हरियाणवी क्वीन के नाम से फेमस लाखों-करोड़ों  के दिल में राज करती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News